फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Failure to take katiya withdraw connection will no longer take

कटिया हटा कनेक्शन लेने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना

Fri, 11 Jan 2019 12:45 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Failure to take katiya withdraw connection will no longer take
कटिया हटा कनेक्शन लेने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कटिया हटाकर कनेक्शन लेने वाले लोगों को विद्युत निगम राहत देने की तैयारी में है। इसके तहत खुद कटिया हटाकर नियमानुसार कनेक्शन लेने वालों से किसी भी तरह का शमन शुल्क नहीं वसूल किया जाएगा। साथ ही ऐसे गरीब लोगों को सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन भी दिए जाएंगे। अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को सिर्फ कनेक्शन का चार्ज ही देना होगा। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने की शिकायत मिलती रही है। इस समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम ने नई योजना तैयार की है। अवैध कनेक्शन को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उसे वैध किए जाने की तैयारी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन कटिया हटाओ कनेक्शन पाओ योजना शुरू की है। इसके तहत नए उपभोक्ता बनकर विद्युत निगम से जुड़ सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत चोरी से बिजली का उपभोग करने वाले खुद कटिया हटाकर नियमानुसार कनेक्शन लेते हैं तो उन लोगों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। लेकिन अगर जांच में कटिया कनेक्शन मिला तो जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस योजना के तहत घरेलू श्रेणी के एक किलोवाट तक के कनेक्शन पर योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना कटिया हटाकर कनेक्शन लेने वाले एक किलोवाट के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की ओर से कटिया हटाओ कनेक्शन पाओ योजना शुरू की गई है। स्वयं जानकारी देकर कटिया हटाकर कनेक्शन लेने वालों से विद्युत निगम जुर्माना नहीं वसूल करेगा। निगम 31 जनवरी के बाद कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। उधर,  कटिया कनेक्शन न लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से एक्सईएन ने क्षेत्र के तमाम गांव का दौरा किया। लोगों को सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया। एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि परतावल, भवसगरा, तरकुलवा तिवारी सहित अन्य गांव में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed