फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Facilities will increase in stadium, players will get benefit

Maharajganj News: स्टेडियम में बढ़ेंगी सुविधाएं, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

Mon, 06 Mar 2023 01:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Mon, 06 Mar 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in stadium, players will get benefit
स्टेडियम में बना बहुउद्देश्यीय क्रीड़ाहाल।
महराजगंज। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टेडियम के उच्चीकरण पर जोर दिया जा रहा है। सुविधा बढ़ जाने से जहां खिलाड़ियों को लाभ मिल सकेगा, वहीं वे अपने प्रदर्शन से जिले को भी गौरवान्वित करने में अहम भूमिका निभाएंगें।
विज्ञापन


कुश्ती, टेबल टेनिस व बैडमिंटन आदि खेलों का बेहतर ढंग से अभ्यास कराने के लिए दो दशक पहले बहुउद्देशीय क्रीड़ाहाल का निर्माण कराया गया। दो दशक होने की वजह से जहां क्रीड़ाहाल का शेड जर्जर हो चुका है, वहीं हाल के अंदर भी अन्य सुविधाओं की भी बढ़ोतरी की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इसके लिए खेल विभाग ने 2.40 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव को खेल निदेशालय की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। धनराशि के मिलने की देर है, धनराशि मिलने के बाद ही जर्जर शेड के निर्माण के साथ ही बहुउद्देशीय क्रीड़ाहाल के बैडमिंटन कोर्ट को सिंथेटिक कोर्ट के रूप में तब्दील करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 लाख से पवेलियन पर लगेगा शेड
क्रीड़ाहाल के साथ-साथ स्टेडियम में बने दोनों पैवेलियन भवन के ऊपर शेड का भी निर्माण होगा। इस पर लगभग 60 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

प्रशिक्षकों की तैनाती का भी होगा प्रयास
स्टेडियम मेंं खेल संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी व खो-खो खेल के विकास के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती कराने की दिशा में प्रयास होगा।


खेल व खिलाड़ियों के विकास की दिशा में नियमित रूप से प्रयास किया जा रहा है। बहुउद्देशीय क्रीड़ाहाल के जीर्णोद्धार के साथ ही शेड के निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा। - धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed