फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation from District Homeopath Officer

जिला होम्योपैथ अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 10 May 2018 01:03 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 10 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Explanation from District Homeopath Officer
जिला होम्योपैथ अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बुधवार को जिला होमियोपैथ अस्पताल तथा राजकीय कृषि रक्षा इकाई सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला होमियोपैथ अधिकारी के कार्यालय में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। पिछले साल खरीद गई दवा से संबंधित पत्रावली उपलब्ध न करा पाने पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उन्होंने  जिला कृषि रक्षा इकाई कार्यालय में लगे निजी कंप्यूटर व फोटो कापी मशीन देख नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


जिला होमियोपैथ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान होमियोपैथ अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट शफीउद्दीन, वार्ड ब्वाय अंजलि पटेल, चौकीदार भुलई प्रसाद उपस्थित मिले। कार्यालय में गंदगी के अलावा कई कमियां भी मिलीं। डीएम ने जब जिला होमियोपैथ अधिकारी से पिछले साल खरीदी गई दवाओं की पत्रावली तलब की तो वह उपलब्ध नहीं करा सके। जिस पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, राजकीय कृषि रक्षा इकाई सदर के निरीक्षण के दौरान कृषि कामदार कैलाश पटेल मौजूद मिले। जिनसे दवाओं की उपलब्धता की जानकारी हासिल की। कृषि रक्षा इकाई परिसर में बाहरी संचालक का कंप्यूटर व फोटो कापी मशीन देख नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed