{"_id":"6112c1cb8ebc3e7b28458f38","slug":"expedite-the-disposal-of-pending-discussions-maharajganj-news-gkp405146230","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लाएं तेजी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लाएं तेजी’
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
‘लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लाएं तेजी’
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार दोपहर बाद गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक जे. रविंदर गौड ने अपराध नियंत्रण के प्रगति एवं रोकथाम की समीक्षा की। उन्होंने पहले थाना प्रभारियों से जरूरी जानकारी ली। मातहतों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि थानों पर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, वांछित/वारंटियों, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से काम करें। छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करें। अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी के अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाएं।
टॉप 10 तथा 10 साल में चिह्नित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें। शहर व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्रवाई, वांछित अभियुक्त/वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सतर्क रहें। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जिले में अपराध नियंत्रण के प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।