फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Expanded scope of career guidance, instructions to all secondary schools

Maharajganj News: कॅरिअर मार्गदर्शन का बढ़ा दायरा, सभी माध्यमिक स्कूलों को निर्देश

Fri, 31 Oct 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Expanded scope of career guidance, instructions to all secondary schools
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में पिछले दो वर्षों से प्रभावी कॅरिअर काउंसलिंग व गाइडलाइन को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी माध्यमिक स्कूलों में प्रभावी किया है। परिषद सचिव का निर्देश प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने सभी 278 माध्यमिक स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इस बदलाव से अब 1.17 लाख विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनने व कॅरिअर को लेकर होने वाली प्रत्येक जिज्ञासा का निदान हो सकेगा।
विज्ञापन


जनपद में माध्यमिक स्कूल विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर की सही राह चुनना आसान होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियमित कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही दिशा चुनने में मदद करना है।डीआईओएस कार्यालय से सभी 278 स्कूल प्रधानाचार्यों को अपने स्कूल में नियमित कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। परिषद से जारी आदेश से अब कॅरिअर मार्गदर्शन केवल राजकीय स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अब यह पूरे वर्ष सी माध्यमिक विद्यार्थियों को दिशा और प्रेरणा देगा। कॅरिअर सत्र में विशेषज्ञों और पेशेवर काउंसलर्स से ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद कराया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार का मार्गदर्शन मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को सही समय पर सही जानकारी से दिशा निर्धारण में मदद मिलेगी जिससे वह आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन

------

कॅरिअर काउंसिलिंग अब सभी माध्यमिक स्कूलों में प्रभावी किया गया है। इन सत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण में मदद मिलेगी और वह रुचिकर क्षेत्रों में अग्रसर हो सकेंगे। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed