{"_id":"5d7d32648ebc3e0149509123","slug":"exident-maharajganj-news-gkp3216094114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की चपेट में आने से एक मौत एक गम्भीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की चपेट में आने से एक मौत एक गम्भीर
विज्ञापन
पैसिया ललाईन में दुर्घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया ललाइन स्थित दुर्गा मंदिर के निकट शनिवार की शाम कोल्हुई से गोरखपुर आ रही डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बभनी गांव के नऊवाडीहा टोला निवासी शिवधन (27) पुत्र राम चरन व सूरज (20) पुत्र राम मिलन बाइक से जा रहे थे। रास्ते में वे पैसिया ललाइन दुर्गा मंदिर के समीप कोल्हुई की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार शिवधन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सूरज गंभीर रूप से हो गए। घायल को लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुरंदरपुर थाना प्रभारी शाह मोहम्मद का कहना है कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग निकला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।