{"_id":"5d50667e8ebc3e6cd666e769","slug":"exident-maharajganj-news-gkp3173869130","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिमुहानी पुल पर निकला सरिया हुआ खतरनाक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिमुहानी पुल पर निकला सरिया हुआ खतरनाक, दो घायल
विज्ञापन
त्रिमुहानी पुल से निकली सरिया में बाइक सवार फंसकर गिर गए। गुस्साए युवकों ने बाइक सड़क पर खड़ी कर ?
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिमुहानी पुल पर निकला सरिया हुआ खतरनाक, दो घायल
आधे घंटे तक जाम लगाकर की सरिया ठीक कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। त्रिमुहानी पुल पर सरिया निकल गया है। इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल से होकर जाने पर हर रोज कोई न कोई व्यक्ति वाहन से गिर कर घायल हो जाता है। रविवार को पुल से बाइक पर सवार दो लोग जा रहे थे। इसी बीच अचानक सरिया में फंसकर बाइक गिर गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इस हादसे से नाराज दोनों लोग बाइक बीच सड़क खड़ी कर चिल्लाने लगे। सड़क जाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर गुस्से का इजहार करने लगे। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा और लोग समझाते रहे। काफी समझाने के बाद दोनों माने और तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
रविवार को शाम करीब 7 बजे से त्रिमुहानी पुल पर बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुल पर निकले हुए सरिया में बाइक फंसकर गिर गई। जिसके चलते यह घटना घटी। उमेश (35) निवासी सिंहपुर अयोध्या थाना पुरंदरपुर और अशोक कुमार पासवान (27) निवासी चेहरी बाइक से फरेंदा जा रहे थे। रास्ते में त्रिमुहानी पुल पर निकली सरिया बाइक में फंस गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हेलमेट पहने होने के कारण बाइक चालक को हल्की चोट लगी। दुर्घटना के बाद दोनों घायल बाइक सवार वहीं पुल पर चिल्लाने लगे और सड़क जाम कर दिया। सिर में चोट लगे हिस्से पर रुमाल बांधकर उमेश रोते हुए शासन- प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार कर रहे थे। इतने में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सभी लोग उन्हें समझाने में जुट गए। इसके चलते शाम 7 बजे से 7.30 बजे तक जाम लगा रहा। लोगों ने दोनों को भरोसा दिलाया कि पुल की मरम्मत के लिए आवाज उठाई जाएगी। पहले आप अपना इलाज कराएं। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आईटीएम पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।