फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   exident

रोडवेज बस-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, छह घायल

Thu, 25 Jul 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
exident
पिपरामौनी चौराहे के पास रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। - फोटो : MAHARAJGANJ
रोडवेज बस-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, छह घायल
विज्ञापन

पिपरामौनी चौराहे के पास हुआ हादसा, चालक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। पिपरामौनी चौराहे के पास बुधवार की सुबह सात बजे के करीब रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक समेत छह लोग घायल हो गए। पिकअप में फंसे चालक को निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी चौराहे के पास गोरखपुर से सोनौली जा रही रोडवेज बस की फरेंदा जा रही पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप चालक वाहन में ही काफी देर तक फंसा रहा। स्थानीय लोगों व डॉयल 100 पुलिस के सहयोग से चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस हादसे में पिकअप चालक सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया निवासी महादेव (40) व विजय (55) तथा रोडवेज बस में सवार नेपाल के विराटनगर निवासी माधव (35), मुल्ताननगर मेरठ निवासी बृजकिशोर (32), चंदौली निवासी सुदामा (46), नागपुर कुबेरस्थान निवासी नरकान (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। जहां से पिकअप चालक महादेव व विजय की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed