फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Exercise teacher in only one out of 29 government secondary schools

Maharajganj News: 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में से महज एक में व्यायाम शिक्षक

Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Exercise teacher in only one out of 29 government secondary schools
महराजगंज। जनपद में इस सत्र में राजकीय माध्यमिक स्कूलों की संख्या 28 से बढ़कर 29 हो गई है। लेकिन इन स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की बहुत कमी है। सिर्फ फरेंदा राजकीय इंटर काॅलेज में व्यायाम शिक्षक क्षमा सिंह की तैनाती है। शेष स्कूलों में नामित शिक्षक दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अगस्त से खेल कूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

यह स्कूल स्तर से लेकर ब्लाक, जनपद, मंडल, राज्य स्तर तक संपन्न होंगी। बावजूद जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सिर्फ एक व्यायाम शिक्षक की तैनाती है। जिले में फरेंदा में इकलौती व्यायाम शिक्षिका तैनात है। स्कूलों में नामित शिक्षक खेल के बारे में क्या जानते हैं और क्या नहीं, इसे जांचने की फुर्सत विभाग को नहीं है। ऐसे में प्रतिभाएं कहां तक मुकाम हासिल कर पाएंगी यह कहना कठिन है। बच्चे सिर्फ निजी जानकारी के अनुसार खेल कूद कर सकेंगे व्यवस्था यही बता रही है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास हो रहे हैं। 29 राजकीय स्कूलों में से सिर्फ एक में व्यायाम शिक्षक हैं। बाकी स्कूलों में नोडल शिक्षक तैनात कर कार्य लिया जा रहा है। भर्ती निदेशालय से ही होगी, सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed