फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Exercise relief and rescue work done

आपदा से राहत और बचाव कार्य का किया पूर्वाभ्यास

Fri, 15 Jun 2018 12:57 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 15 Jun 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Exercise relief and rescue work done
आपदा से राहत और बचाव कार्य का किया पूर्वाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बाढ़  व प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को राहत व बचाव कार्य के लिए जिले के तीन बंधों चिह्नित कर बृहस्पतिवार को पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में 16 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इसका नेतृत्व डीएम महराजगंज अमरनाथ उपाध्याय ने किया। 
विज्ञापन


 मुख्य कार्यपालक अधिकारी आपदा एडीएम समेत अधिकांश विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास में प्रतिभाग किया। वहीं रेस्क्यू की कमान एसएसबी नौतनवां ने संभाली। शासन की ओर से पूर्वाभ्यास का पर्यवेक्षण भी कराया गया। इसी क्रम में जिले में हुए पूर्वाभ्यास का पर्यवेक्षण महेन्द्र सिंह ने किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौहरपुर में पूर्वाभ्यास के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान राहत व बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण व राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को गौहरपुर में दिन में 11 बजे से 2 बजे तक एक साथ बाढ़ से बचाव की पूर्व तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। तीन संवेदनशील बंधों के रूप में चिह्नित खालिकगढ़, सेमरहवां व करीमदादपुर में जिले के राजस्व विभाग, सिंचाई, पशुपालन, पुलिस, लोक निर्माण, जल निगम, सूचना व एवं जनसंपर्क, पंचायती राज, विकास, जिला आपूर्ति, परिवहन, विद्युत, कृषि, शिक्षा, एसएसबी समेत 16 विभागों के साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलकर राहत व बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास किया।  पूर्वाभ्यास के दौरान पहले ऐसा माहौल बनाया गया कि बाढ़ का पानी कभी भी गांव में घुस सकता है। ऐसे में रेस्क्यू की कमान संभाली एसएसबी नौतनवां के जवानों ने। जवानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए डूबते हुए व्यक्ति को पानी में घुस कर निकाल कर तत्काल इलाज के लिए भेजने के साथ ही अन्य डूबते लोगों को बचाने में जुट जाने का पूर्वाभ्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed