फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   exam

अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा 22 को, 1,119 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा

Sat, 17 Aug 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
exam
अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा 22 को, 1,119 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित अंग्रेजी माध्यम के 125 प्राथमिक व 15 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के चयन के लिए लिखित परीक्षा 22 अगस्त को सुबह 11 से 12 बजे तक जिले के दो केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 670 पदों के सापेक्ष कुल 1,119 शिक्षकों ने आवेदन किया है।

अंग्रेजी माध्यम से संचालित 125 प्राथमिक स्कूलों में 125 प्रधानाध्यापक व 500 सहायक अध्यापक तथा 15 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 15 प्रधानाध्यापक व 30 सहायक अध्यापकों की तैनाती की जानी है। प्राथमिक वर्ग में 625 तथा पूर्व माध्यमिक वर्ग में 45 शिक्षकों के सापेक्ष जिले में कुल 1,119 शिक्षकों ने तैनाती के लिए आवेदन किया है। जीएसवीएस इंटर कॉलेज में नौतनवां, लक्ष्मीपुर, धानी, बृजमनगंज व पनियरा के 564 तथा जीजीआईसी धनेवा में परतावल, निचलौल, मिठौरा, सिसवां, घुघली, फरेंदा व सदर के 555 शिक्षक लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। आवेदन करने वाले शिक्षकों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पूर्व पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ आधार कार्ड व वर्तमान विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के प्रमाणपत्र की छाया प्रति भी लानी होगी। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि लिखित परीक्षा होने के उपरांत शिक्षकों का साक्षात्कार कराया जाएगा। साक्षात्कार व लिखित परीक्षा के अंकों को मिलाकर मेरिट बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed