{"_id":"6876ad85bd156fb417072c5d","slug":"every-worker-is-with-rahul-gandhi-to-protect-the-constitution-maharajganj-news-c-206-1-go11002-154665-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के साथ है हर कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के साथ है हर कार्यकर्ता
Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला सचिव के कार्यालय में बैठक की। जिलाध्यक्ष विजय सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक का संचालन जिला सचिव क्षितिज सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के साथ चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के बाद सक्सेना चौक से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला सचिव क्षितिज सिंह ने कहा कि सरकार निजी लाभ के लिए संविधान में संशोधन की मंशा रखती है लेकिन कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी। हम वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ चलेंगे। बैठक के दौरान तय किया गया कि जगह-जगह संविधान बचाओ शपथ कार्यक्रम से लोगों को जोड़कर एक मुहिम चलाई जाएगी। संवाद