{"_id":"6907b40d4782dbe9390d9137","slug":"even-the-tempering-of-thinned-pigeon-pea-dal-is-expensive-maharajganj-news-c-206-1-go11002-163138-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पतली हुई अरहर की दाल तड़का लगाना भी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पतली हुई अरहर की दाल तड़का लगाना भी महंगा
Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 2025 के आखिरी माह में लोगों को महंगाई का झटका लगा है। दाल के मूल्य अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में बढ़ गए हैं। महंगी दाल के कारण थाली में अब यह पतली होगी। 90 रुपये किलो तक बिकने वाली अरहर की दाल 105 रुपये किलो पहुंच गई है।
कारोबारियों के मुताबिक विभिन्न राज्यों में हुई बारिश में दलहन की फसल तबाह होने के कारण थोक मूल्य में बढ़ोतरी के कारण फुटकर मूल्य में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। मसाला मूल्य में इजाफे से तड़का लगाना पहले महंगा था। अब दाल भी महंगी हो गई है। किराना के बड़े कारोबारी विवेक निगम ने बताया कि एक महीने के भीतर अरहर, चना, मूंग और उड़द की दाल में पांच से दस रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। दालों की कीमतों में आई यह बढ़ोतरी आम लोगों की रसोई पर असर डालेगी।
कारोबारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि खुदरा बाजार में अरहर दाल जहां एक माह पहले 90 रुपये किलो बिक रही थी, अब 105 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह चना दाल 76 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक हो गई है। उड़द की दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं मसूर के रेट में कोई अंतर नहीं आया है। मटर 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये किलो हुई। मूंग की दाल में सर्वाधिक वृद्धि बताई जा रही है। 140 रुपये किलो से बढ़कर 170 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
कारोबारियों के मुताबिक, मंडी में आवक कम और मांग बढ़ने के कारण रेट में तेजी आई है।