फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even before the arrival of Poos, the cold has increased.

Maharajganj News: पूस ने आने से पहले ही दिखा दिया रंग, बढ़ गई ठंड

Tue, 02 Dec 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Even before the arrival of Poos, the cold has increased.
एनएच 730 फरेंदा मार्ग मौसम के बदलने के दौरान आते जाते लोग।
तापमान स्थिर होने के बाद भी महसूस होती रही ठंड
विज्ञापन

आठ किमी रही पछुआ की रफ्तार, बढ़ी गलन भरी सर्दी
महराजगंज। हिंदी माह पूस (पौष) ने आने से पहले ही ठंड बढ़ गई है। सोमवार को पछुआ हवा की रफ्तार ने गलन भरी ठंड का एहसास कराया। अधिक व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के बाद भी ठंड में बढ़त महसूस की गई। मौसम विभाग का मानना है कि इस माह कड़कड़ाती ठंड का सामना महराजगंज के निवासियों को करना पड़ सकता है।
पूस प्रारंभ होने में अभी तीन दिन शेष हैं। 4 दिसम्बर को मार्गशीर्ष महीने की समाप्ति होगी और पूस माह की शुरुआत होगी। लेकिन जाड़ा इससे पहले ही बढ़ गया है। सोमवार को बादलों और पछुआ हवा की जुगलबंदी के असर से मौसम सर्द महसूस किया गया। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों की आवाजाही और तेज हवा के कारण दृश्यता का ग्राफ दोपहर बाद कमजोर होता गया और शाम पांच बजे के बाद ठिठुरन भरी ठंड का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी की तराई का मौसम पूरे माह इसी तरह रहने वाला है और पछुआ ने अगर और रफ्तार पकड़ी तो शीतलहर की स्थिति भी उत्पन्न होगी। कोहरे की बात करें तो इसके घनत्व में इजाफे का अनुमान है। इसके कारण दिन के समय भी दृश्यता कमजोर रहने वाली है।
विज्ञापन


वर्जन
चक्रवाती परिसंचरण दित्वा के कारण ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। पछुआ हवा के कारण बर्फीली ठंड का प्रभाव बना रहने वाला है। शीतलहर की संभावना भी इस माह बन रही है। कोहरे की अधिकता के चलते दृश्यता न्यून रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed