फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even 20 years ago, the manager was caught doing obscene acts in the school.

Maharajganj News: 20 साल पहले भी स्कूल में अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था प्रबंधक

Mon, 27 Nov 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Even 20 years ago, the manager was caught doing obscene acts in the school.
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला प्रबंधक इससे पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। करीब 20 वर्ष पहले भी आरोपी प्रबंधक को एक स्कूल में ऐसे हरकत करने के मामले में गधे पर बिठाकर लोगों ने घुमाया था। उस वक्त वह स्कूल में शिक्षक था। मामला सामने आने के बाद स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने गांव में जाकर स्कूल खोल लिया। इसके बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। ताजा मामला सामने आने पर पुलिस ने रविवार को प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन




घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। आरोपी प्रबंधक की आलोचना होती रही। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रबंधक करीब 20 वर्ष पहले शहर के एक स्कूल में शिक्षक था। इस दौरान एक छात्रा से अश्लील हरकत की थी। जानकारी मिलने पर लोग आक्रोशित हो उठे थे और प्रबंधक को गदहे पर बिठाकर घुमाया था। इसके बाद भी आरोपी के आचरण में कोई बदलाव नहीं हुआ। बताया जा रहा है की कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गांव की लड़कियों से भी अश्लील हरकत करता रहता था। कोई जुबान न खोले इसके लिए उन्हें वह लालच देता था।
विज्ञापन




अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्रबंधक जगदंबा के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।



--------------------



प्रबंधक के हर करतूत की जांच के लिए जुटी पुलिस

स्कूल में पानी के बहाने ऑफिस में बुलाकर कक्षा चार में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी प्रबंधक जगदंबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी के हर करतूत की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है। माना जा रहा है की पुलिस जांच में आरोपी के कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------

ऐसी घटनाओं का दिमाग पर गहरा असर होता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चे के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहिए। प्रयास होना चाहिए की ऐसी बातें पीड़ित बच्चे के आसपास न हो। कम उम्र में अश्लील हरकत जैसी घटना का शिकार होने पर दिमाग पर इसका गहरा असर पड़ता है। बेहतर ढंग से काउंसिंलिंग करनी चाहिए।



-सत्येंद गुप्ता, मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed