फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Establish coordination and mark the main points and places of smuggling

Maharajganj News: समन्वय स्थापित कर तस्करी के मुख्य बिंदुओं और स्थानों को करें चिह्नित

Mon, 11 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Establish coordination and mark the main points and places of smuggling
महराजगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनपद में शांति सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। थाना पुरंदरपुर, कोल्हुई, सोनौली का निरीक्षण करते हुए कार्यालय के अभिलेखों महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। कार्यालय में रखे अन्य महत्वपूर्ण फाइलों एवं रजिस्टर के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। सीसीटीएनएस कार्यालय की जांच करते हुए सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने के लिए निर्देश दिया है। सौनोली कस्बे के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों की जांच की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बैरक, हवालात, मेस व थाना परिसर में अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ-साथ स्वच्छता बरतने का निर्देश दिया। बाॅर्डर संबंधी सभी थानाध्यक्ष को तस्करी पर रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। बॉर्डर वाले रास्तों पर पिकेट व पुलिस टीम लगाकर संदिग्धों व वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बॉर्डर पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम विभाग, अधिसूचना विभाग इटेलिजेंस से समन्वयय स्थापित कर तस्करी के मुख्य बिंदु, स्थान चिह्नित करें। भारत-नेपाल बाॅर्डर का निरीक्षण किया। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के कार्यालयों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed