फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Errors in the list should be rectified by adding new voters: MLA

नए मतदाताओं को जोड़कर सूची की त्रुटियों को दूर किया जाए : विधायक

Thu, 06 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Errors in the list should be rectified by adding new voters: MLA
मंडलों की मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न मंडलों की मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सटीक, पारदर्शी और प्रभावी पुनरीक्षण सुनिश्चित करना रहा।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि नए मतदाताओं को जोड़ा जाए, सूची में त्रुटियों को दूर की जाए और कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहने पाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का अवसर बताया।
विज्ञापन

पदयात्रा क्षेत्रीय संयोजक बच्चा पांडेय ने आगामी चुनावों के दृष्टिगत अभियान की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ भाजपा की सबसे मजबूत इकाई है, इसलिए कार्यकर्ता एकजुट होकर हर घर तक पहुंचें। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलते हुए युवाओं व महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करें। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने मंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में कोई गलती न रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, एसआईआर संयोजक आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed