फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Enter the voter's name on the commission's website, the list will open.

Maharajganj News: आयोग की वेबसाइट पर डालें वोटर का नाम, खुल जाएगी सूची

Thu, 27 Nov 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Enter the voter's name on the commission's website, the list will open.
महराजगंज। एसआईआर की प्रभावी प्रक्रिया ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी संचालित की जा रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मतदाता का नाम डालते ही स्क्रीन पर मतदाताओं की सूची खुल जाएगी। एडीएम ने उक्त जानकारी देते ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि वेबसाइट पर नाम डालते ही उप्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों की वोटरलिस्ट सामने आ जाएगी। पूरी सूची के बजाय जिला, विधानसभा व मतदान केंद्र की सूची खोलने के लिए वेबसाइट पर जिला, विधानसभा व मतदान केंद्र का नाम चयनित करना होगा। इसके बाद मतदान केंद्र की सूची मोबाइल पर खुल जाएगी। मतदाता वर्ष 2003 की सूची में अपना नाम व विवरण देख सकते हैं। मतदाता क्रमांक डालने के बाद सीधे आपका नाम व विवरण सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

मतदाता अपना एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) फाॅर्म भर सकते हैं। फाॅर्म भरने में ज्यादा दिक्कत नहीं है। मतदाता को अपनी जन्मतिथि, नाम, पिता, माता या संबंधी का नाम भरना होगा। एपिक नंबर को डालना होगा। फॉर्म पर मतदाताओं व उनके अभिभावकों को हस्ताक्षर करके जमा करना होगा। बाकी कार्य बीएलओ सूची से देखकर कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणना प्रपत्र में यह देनी है जानकारी :गणना पत्र में परिवार के सभी मतदाताओं का नाम, आयु, पता और अन्य विवरण दर्ज किए जाएंगे। गणना पत्र में नौ बिंदुओं की सूचना दर्ज करनी है।

आधार नंबर ऑप्शनल है। माता-पिता, पति-पत्नी का एपिक नंबर अगर हो ताे भर दें, नहीं तो उसे छोड़ दें। सिर्फ इतना भरकर जमा करने से ड्राफ्ट सूची में संबंधित का नाम शामिल हो जाएगा। बाकी डिटेल नहीं भरी गई है तो इसके लिए नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed