फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ensure prompt action on complaints

Maharajganj News: शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें

Sat, 28 Feb 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ensure prompt action on complaints
पुलिस अधीक्षक ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सख्त हिदायत दी कि सभी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश देते हुए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने पुलिस लाइन के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। इसमें आदेश कक्ष, गार्द रजिस्टर, गणना रजिस्टर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर रूम, एमटी शाखा, आरक्षी मेस, बैरक, सब्सिडियरी कैंटीन, रिक्रूट आरक्षी बैरक, मेस तथा जीडी, गणना कार्यालय शामिल थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन



इसके अलावा, उन्होंने प्रशिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण के दौरान सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया जाए। प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी पर फोकस किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed