फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ensure distribution of calculation forms

Maharajganj News: गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित कराएं

Mon, 24 Nov 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ensure distribution of calculation forms
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार तहसील सदर के सिविल लाइंस में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंतर्गत बीएलओ की ओर से गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी ली। बीएलओ विद्यारानी, इम्तियाज खान, अफसाना अंसारी और गौरीशंकर ने बताया कि उनके पास क्रमशः बूथ सांख्य 189, 190, 191 और 192 का प्रभार है। यहां कुल मतदाता 880, 672, 1012 और 625 हैं। गणना प्रपत्र क्रमशः 450, 400, 700 और 269 फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। बीएलओ ने बताया कि उक्त में क्रमशः 100 फार्म, 110 फॉर्म, 40 फॉर्म और 112 फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित कराएं। मतदाताओं से संपर्क कर वितरित फॉर्म को जमा कराएं और डिजिटाइजेशन कार्य समानांतर रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों के साथ संलग्न की जाने वाली तस्वीरें स्पष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाली हों। आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ अपने मोबाइल से मतदाता की फोटो लेकर उसे संलग्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed