फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ensure 100% feeding of vaccination related information

Maharajganj News: टीकाकरण से जुड़ी जानकारी की शत-प्रतिशत फीडिंग करें

Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ensure 100% feeding of vaccination related information
महराजगंज। जनपद में टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने की। इस दौरान जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों, अधीक्षकों, हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर, एआरओ, बीपीएम एवं डेटा ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में टीकाकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से टैली शीट में टीकाकरण की रिपोर्ट को सही तरीके से दर्ज करने तथा उसे समय से ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि यू-विन पोर्टल पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से जुड़ी जानकारी का शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन

साथ ही पोर्टल पर टीकाकरण की सटीक रिपोर्ट तैयार करने, टीकाकरण कार्ड को सही ढंग से भरने तथा नियमित टीकाकरण के दौरान तैयार किए जाने वाले आवश्यक रिकॉर्ड एवं प्रपत्रों की जानकारी भी दी गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed