फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   End of MP's assurance ends

सांसद के आश्वासन पर धरना समाप्त

Mon, 05 Nov 2018 12:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 05 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
End of MP's assurance ends
सांसद के आश्वासन पर धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला
अड्डा बाजार (महराजगंज)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के  मुडली चौराहे पर देवदह बौद्ध विकास समिति के तत्वावधान में चल रहा बेमियादी धरना चौथे दिन रविवार को सांसद पंकज चौधरी के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया। सांसद ने समिति की मांगों को जायज बताते हुए उनकी तीनों मांगों को पूरा कराने के लिए हर संभव कोशिश का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद समिति के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


समिति के सदस्य देवदह क्षेत्र के विकास, ट्राम वे परियोजना व बौद्ध परिपथ को देवदह से जोड़े जाने की मांगों के समर्थन में चार दिन से धरना दे रहे थे। धरनास्थल पर पहुंचे सांसद ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि बौद्ध स्थल देवदह के विकास व इसे बौद्ध परिपथ से जोड़े जाने का कार्य कराने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार समिति की तीनों मांगों के प्रति गंभीर है। इस संबंध में बातचीत के लिए सांसद ने समिति के सदस्यों को दिल्ली बुलाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मांगें जल्द पूरी कराने की कोशिश की जाएगी। सांसद के आश्वासन पर समिति के सदस्यों ने बेमियादी धरना समाप्त कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने चेतावनी भी दी कि देवदह के विकास, ट्राम-वे परियोजना और प्रस्तावित बौद्ध परिपथ को देवदह से जोड़ने के साथ ही अविलंब निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर दो महीने बाद आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार आर्य कवि ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, सुरेश सहानी, महेंद्र जायसवाल, नागेंद्र शुक्ल, लक्ष्मी चंद्र पटेल, सीताराम पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य, रोहित गौतम, त्रिभुवन,  शिखा यादव, रामकेवल सहानी, शिवभुजा पांडेय, संतोष यादव, कन्हैया चौधरी, हरिराम यादव, शैलेन्द्र भारती, भन्ते रत्नाकर, जीएस थाहा, सुमन कीर्ति, नन्दरत्न, महानाम, महिपाल, बुद्धरत्न, धर्मपाल, आनन्द भिक्षु, सुनील कुमार गौतम, इंजीनियर भागीरथी, राजाराम, रामलगन गौतम, बबलू तिवारी, इंदल निषाद, प्रहलाद, शिव पूजन, रामबचन, कृष्ण देव, हरिश्चंद्र सहित कई अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed