फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Encroachment on the footpath puts pedestrians on the road at risk of accidents.

Maharajganj News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से सड़क पर चल रहे पैदल यात्री, हादसे का खतरा

Sun, 28 Jun 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the footpath puts pedestrians on the road at risk of accidents.
नौतनवा में फुटपाथ पर सजी दुकानें।  
फोटो कैप्शन : नौतनवा नगर में घंटाघर चौक के आसपास फुटपाथ पर सजाई गई दुकानें एवं समस्या झेल रहे राहगीर। संवाद
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : अधिवक्ता अमित सिंह, तुलसी जायसवाल।
- राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बन रहीं फुटपाथ पर सजी दुकानें
-कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति के चलते अतिक्रमणकारियों पर नहीं पड़ रहा कोई खास असर
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा में मुख्य मार्ग से सटे फुटपाथ पर सजाई जा रही दुकानें राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बनती जा रही हैं। गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर राहगीरों के पैदल चलने को बनाए गए फुटपाथ अतिक्रमण की जद में आने से बेहद संकरे हो गए हैं। ऐसे में पैदल यात्रियों को फुटपाथ की बजाए सड़क पर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका के साथ ही जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
नगर के गांधी चौक से लेकर स्टेशन चौराहा तथा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक एवं न्यू मार्केट से लगाए चांदनी चौक तक फुटपाथ पर फास्टफूड व फल-सब्जी के ठेले वाले कब्जा जमाए रहते हैं। यही नहीं दुकानदार भी अपने दुकान की आधी से अधिक सामग्री सड़क पर ही सजाकर बैठे रहते हैं। इस वजह से सड़क संकरी हो गई है।
विज्ञापन

आशीष कुमार, संतोष जायसवाल, सोनू अग्रहरि, अजय कुमार, सुनील सहानी, अमन मद्धेशिया, रोहित कुमार, वाहिद खान, अनिल जायसवाल, रवि मद्धेशिया का कहना है कि फुटपाथ पर वाहन खड़ा होने तथा दुकानें सज जाने से आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिम्मेदार इस समस्या का निदान निकालने की बजाए मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज का कहना है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्पीकअप
फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। जाम और वाहनों के ध्वनि प्रदूषण से पूरा नगर भी कराह उठता है। जाम में फंसने से लोगों को अपने समय की भी बर्बादी झेलनी पड़ती है। अधिकारी सिर्फ मूकदर्शक बने रहते हैं।
-अमित सिंह, अधिवक्ता
---------------------
दिनों दिन बढ़ते अतिक्रमण अब फुटपाथ से भी आगे बढ़ने लगे हैं। कई जगह तो सड़कों पर ही दुकानें सज रही हैं। प्रशासनिक स्तर से खानापूर्ति की कार्रवाई के चलते अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा और समस्या नासूर बनती जा रही है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-तुलसी जायसवाल
गलत पार्किंग और अतिक्रमण से कराह रहा निचलौल नगर
अभियान के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात, राहगीरों और व्यापारियों को उठानी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद निचलौल नगर में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर गलत पार्किंग तथा सड़क और पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के कारण आमजन को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के थाना रोड, चिउटहा मार्ग, मंडी रोड, मुख्य बाजार तथा प्रमुख चौराहों पर स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। यहां वाहन चालक अक्सर सड़क किनारे मनमाने ढंग से अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। वहीं कई दुकानदारों द्वारा पटरियों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है तथा चालान की कार्रवाई भी की जाती है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed