{"_id":"600094258ebc3e2e772bc443","slug":"empty-vaccine-will-be-kept-for-each-cell-maharajganj-news-gkp3809348190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली वैक्सीन के एक एक वायल का रखा जाएगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली वैक्सीन के एक एक वायल का रखा जाएगा हिसाब
विज्ञापन
खाली वैक्सीन के एक-एक वायल का रखा जाएगा हिसाब
16 जनवरी ने तीन केंद्रों पर लगेगा टीका, तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले दिन तीन केंद्रों पर टीकाकरण के लिए निर्देश मिला है। इसके पहले 12 केंद्रों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी। टीकाकरण स्थल उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कभी भी घट-बढ़ सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 केंद्रों पर मुकम्मल इंतजाम हैं। खास बात यह है कि टीका लगने के बाद खाली वायल को फेंका नहीं जाएगा। उसे स्टोर कर सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे टीकाकरण का पूरा हिसाब हो सके।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में तीन केंद्र बृजमनगंज, महिला अस्पताल, पनियरा सीएचसी को चिन्हित कर वैक्सीन स्टोर में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के पहरे में वैक्सीन जाएगी। खाली वायल के जरिए यह देखा जाएगा कि वैक्सीन की कितनी खपत हो गई। इसके पहले पूर्वाभ्यास के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को समझ लिया गया है। संबंधित कर्मी पूरी तरह से टीकाकरण को बेहतर ढंग से करने के लिए तैयार हैं। प्रत्येक सत्र स्थल पर 100 लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। एक दिन में 300 लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था बनी है। जिले के स्टोर रूम में 12570 वायल वैक्सीन रखी गई है। यही से आवश्यकता के अनुसार टीकाकरण स्थल पर भेजा जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि खाली वायल को सुरक्षित स्टोर किया जाएगा। लगाने के बाद उसे वापस उसी सेंटर या कोल्ड चेन प्वांइट पर भेजा जाएगा। वैक्सीन को रखने के लिए दो से आठ डिग्री के बीच तापमान का होना जरूरी है। शासन की ओर से दो फ्रीजर जिला स्तरीय स्टोर के लिए मिले हैं। उसी में वैक्सीन रखी गई है।
विज्ञापन
स्टोर रूम के पास कड़ा पहरा
जिला स्तरीय स्टोर रूम सीएमओ कार्यालय परिसर में बना है। यही कोविड वैक्सीन सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखी गई है। बृहस्पतिवार की दो पुलिस कर्मी स्टोर रूम के पास तैनात दिखे। आस पास अनाधिकृत किसी भी व्यक्ति को रुकने नहीं दिया जा रहा है। यहां की प्रत्येेेक गतिविधि पर उच्चाधिकारियों की नजर बनी है। शिफ्टवार सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर तैनात है। हर स्तर से व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
पांच सौ डोज एक सेंटर पर जाएगी
टीकाकरण सेंटर के लिए जरूरत के अनुसार जिले से वैक्सीन सुरक्षा घेरे में भेजी जाएगी। प्रत्येक सेंटर पर करीब 500 डोज भेजने की व्यवस्था की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीकाकरण स्थल बढ़ने पर यह संख्या बढ़ सकती है।