फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   employment servant beat former village head with slippers

Maharajganj: रोजगार सेवक ने पूर्व ग्राम प्रधान को चप्पल से पीटा, इस बात को लेकर भड़के लोग

Mon, 11 Sep 2023 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Sep 2023 05:36 PM IST
सार

थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान जयश्री यादव की तहरीर पर रोजगार सेवक स्नेहलता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
employment servant beat former village head with slippers
मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में परलावल ब्लॉक के ग्राम सभा बलुआ में मनरेगा मजदूरी न मिलने की शिकायत पर जांच करने पहुंची सेक्रेटरी के सामने ही महिला रोजगार सेवक ने पूर्व ग्राम प्रधान की चप्पल से पिटाई कर दी। मामले में भिटौली पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान की तहरीर पर रोजगार सेवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा बलुआ में मनरेगा मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत की जांच करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी सुमन गुप्ता ग्राम सभा में पहुंची। वहां बारी-बारी से मजदूरों का बयान दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान मनरेगा मजदूर व पूर्व ग्राम प्रधान ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि काम हम लोगों ने किया और मजदूरी दूसरे के खाते में भेज दिया गया है। उनकी इस शिकायत से बौखलाई महिला रोजगार सेवक ने सैकड़ों लोगों के सामने चप्पल से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मेडिकल परीक्षण के लिए जा रही दुष्कर्म पीड़िता मार्ग दुर्घटना में घायल, सुरक्षा की लगाई गुहार

रोजगार सेवक के इस हरकत से बौखलाए ग्रामीण भिटौली थाने में पहुंचे और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान जयश्री यादव की तहरीर पर रोजगार सेवक स्नेहलता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed