{"_id":"69a7242a56570389fd0aed48","slug":"employment-officers-begged-for-alms-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172693-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोजगार सेवकों ने किया भिक्षाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोजगार सेवकों ने किया भिक्षाटन
विज्ञापन
महराजगंज। आठ माह से मानदेय नहीं मिलने पर सदर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने भिक्षाटन प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद पांडेय ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों का परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं।
जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने बताया कि जनपद में कार्यरत 695 रोजगार सेवक लगातार कई महीनों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय समय पर नहीं मिलने से घरों में चूल्हा-चौका ठंडा पड़ गया है। बच्चों का स्कूल फीस और रोजमर्रा के खर्चे नहीं उठा पा रहे हैं। होली जैसे त्योहार पर भी परिवारों में खुशी की जगह मायूसी छाई हुई है।