फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employees raised demand for increase in honorarium

कर्मियों ने मानदेय वृद्धि की उठाई मांग

Wed, 12 Oct 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Employees raised demand for increase in honorarium
आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना 30 वा दिन जारी रहा। - फोटो : MAHARAJGANJ
कर्मियों ने मानदेय वृद्धि की उठाई मांग
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में आजीविका मिशन के कर्मियों का कार्य बहिष्कार 30वें दिन भी जारी
कहा-जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा
महराजगंज। मानदेय वृद्धि व स्थानांतरण आदि मांगों के संबंध में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मियों की ओर से किया जा रहा कार्य बहिष्कार कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को 30वें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
इस मौके पर प्रमोद शर्मा ने कहा कि मिशन से जुड़े सभी कर्मी पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए जहां समूहों को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं, वहीं विभागीय स्तर से दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में भी सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। काम के मुताबिक कर्मियों का मानदेय कम है, ऐसे में उनके मानदेय को बढ़ाते हुए उनकी मुश्किलों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

संतोष कुमार ने कहा कि किसी भी कर्मियों को अभी स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य बीमा व एचआर नीति को भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। अशरफ ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूूरी नहीं होंगी तब तक उनका विरोध भी जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार के दौरान अंशुमान, मनोज, अशोक, गायत्री राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed