फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   employees procession

राज्य कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला

Wed, 10 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
employees procession
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में मंगलवार को सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सीएमओ कार्यालय से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। रैली पीडब्लूडी कार्यालय, रोडवेज, सिंचाई विभाग, वाणिज्यकर विभाग, जिला अस्पताल, टीबी क्लीनिक, तहसील परिसर, कोषागार, कलेक्ट्रेट, वनविभाग, एआरटीओ, उद्यान विभाग, विकास भवन, डीआरडीए, डीआईओएस व बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालयों के कर्मचारियों को हड़ताल के प्रति जागरूक किया। जुलूस वापस सीएमओ कार्यालय पहुंचा। 
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय पर यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र के समान भत्ते और कैशलेस इलाज की सुविधा समेत कई मांगें पूरी न होने पर बुधवार से कार्यालयों में ताला बंदी कर हड़ताल करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


 जिला मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि सभी विभाग के कर्मचारी बुधवार को दस बजे कार्यालय न जाकर सरकारी कार्य का बहिष्कार करते हुए विकास भवन के सामने  पहुंचने की अपील की है। जिससे प्रदेश सरकार के कानों तक उनकी बात जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कौशल किशोर चौबे, जगजीवन पटेल, भोला गुप्ता, एसएन सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, आमोद श्रीवास्तव, वकाउल्लाह, सुभानउल्लाह, आदित्य प्रताप सिंह, ओपी तिवारी, नंदलाल, विनोद कुमार, सुरेन्द्र तिवारी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed