फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   employees locked hide, power cdisturbed

उपकेंद्रों पर ताला बंदी, सात घंटे आपूर्ति ठप

Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
employees locked hide, power cdisturbed
बृजमनगंज पावर हाउस पर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
फरेंदा। समय से निर्धारित मजदूरी नहीं मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मचारी संघ ने उपकेंद्रों पर ताला बंद कर आनंदनगर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से दस उपकेंद्रों से जुड़े कस्बों सहित ग्रामीण इलाके में करीब सात घंटे आपूर्ति ठप रही। देर शाम एक्सइएन के आश्वासन पर संविदा कर्मियों ने धरना समाप्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की। 
विज्ञापन


आनंदनगर डिवीजन के हरपुर, समरधीरा, लक्ष्मीपुर, नौतनवां, सोनौली, कोल्हुई, अड्डा बाजार, पनियरा, धानी, बृजमनगंज के संविदा कर्मचारी उपकेंद्रों का ताला बंद कर शुक्रवार सुबह 10 बजे ही अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे पहचान पत्र, श्रम विभाग से निर्धारित मजदूरी हर महीने खाते में भेजने, जीवन बीमा की छायाप्रति और ईपीएफ की जानकारी देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष अकबाल अहमद ने कहा कि विद्युत संविदा कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन से निर्धारित मजदूरी उन्हें नहीं मिल पा रही है। कई-कई माह बीतने के बाद भी मजदूरी नहीं मिल पाने से भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है। राजेश सिंह ने कहा संविदा कर्मचारी के लिए पहचान पत्र आवश्यक है। पहचान पत्र के अभाव में दुर्घटना होने पर उनको विभाग भी पहचानने से इंकार कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की ओर से अधिशासी अधिकारी आरके गौतम को ज्ञापन दिया गया। एक्सईएन के आश्वासन पर कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी। प्रदर्शन के दौरान उदयभान यादव, बाबूलाल मौर्या, सूर्यनाथ मौर्या, साबिर अली, राकेश मौर्या, दिलीप गुप्ता, कमलेश, जितेंद्र गौड़, रामजीत, सच्चा राम, अशोक कुमार, मुनिराम, सोलहू, बृजनाथ मौर्या, उमेश सहानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed