Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasizing the importance of cleanliness will help control dengue.

Maharajganj News: साफ-सफाई के महत्व पर जोर देने से काबू में होगा डेंगू

Sat, 16 May 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Emphasizing the importance of cleanliness will help control dengue.
''डेंगू को हराने का उपाय करें'' थीम पर मनेगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस
विज्ञापन


16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस




महराजगंज। 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। इसे मनाने का उद्देश्य डेंगू के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उसके प्रसार को रोकना है। साथ ही मानसून से पहले मच्छरों के प्रजनन को रोकने और सफाई के महत्व पर जोर देना भी है। इस बार ''डेंगू को हराने का उपाय करें'' थीम पर राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा।


उक्त जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ व वीबीडी कंट्रोल प्रोग्राम के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि डेंगू एडीज नामक मच्छर के काटने से फैलता है। एडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। उन्होंने डेंगू के लक्षण के बारे में बताया कि अचानक तेज बुखार, भयंकर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होता है। ऐसे लक्षण दिखें तो नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जांच कराकर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमारी कोई भी हो उसके उपचार से बेहतर बचाव हो होता है। डेंगू के मामले में तो बचाव ही सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। इसलिए मानसून से पहले लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी होता है। सावधानियां और सतर्कता बरतकर ही इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन




डेंगू से बचाव के उपाय



- सप्ताह में एक बार कूलर, टंकी, गमले, टायर, बर्तन चेक करें। पानी जमा न होने दें।



- सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। सभी पानी के बर्तन खाली कर उल्टा सुखाएं।



- पानी की टंकियां, बर्तनों को ढंक कर रखें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।



- जलभराव वाली जगहों पर जला हुआ मोबिल ऑयल डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed