फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis on settlement of promises on the basis of mediation

मध्यस्थता के आधार पर वादों के निस्तारण पर जोर

Thu, 05 Apr 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 05 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on settlement of promises on the basis of mediation
मध्यस्थता के आधार पर वादों के निस्तारण पर जोर - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जनपद न्यायाधीश के निर्देश के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को तहसील सभागार में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के आधार पर कराने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शीलवंत ने कहा कि मध्यस्थता एवं सुलह समझौते के अंतर्गत छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराया जाता है। इसके लिए आठ मध्यस्थ अधिवक्तागण पूर्ण रूप से अनुभवी एवं प्रशिक्षित हैं तो मध्यस्थता केंद्र में कार्यरत हैं। जिनके द्वारा जटिल से जटिल मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराया जाता है। सदर तहसीलदार राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी जमीन से जुड़े हैं, अक्सर देखा जाता है कि छोटे-छोटे मामलों के निस्तारण में कई साल लग जाते हैं। सुलह समझौते से मामलों को निस्तारित करने पर जोर देना होगा।  नायब तहसीलदार सुनील कुमार, अधिवक्ता स्वामीनाथ तिवारी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मेहताब खां ने किया। इस अवसर पर राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed