फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis on improvement of educational level in schools which got D and E grades in Nipun survey.

Maharajganj News: निपुण सर्वे में डी और ई ग्रेड मिलने वाले स्कूलों में शैक्षिक स्तर के सुधार पर जोर

Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on improvement of educational level in schools which got D and E grades in Nipun survey.
महराजगंज। बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन के लिए बच्चों की ग्रेडिंग की जाती है। रिपोर्ट में डी और ई ग्रेड पाने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीते दिनों बैठक में शिक्षा सुधार की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

निपुण सर्वे में डी और ई ग्रेड मिलने वाले स्कूलों में शैक्षिक स्तर के सुधार के लिए आरपी को जिम्मेदारी सौंप गई है। यहां पर शिक्षण अधिगम ठीक करके बच्चों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाया जाएगा। ई व डी ग्रेड पाने वाले बच्चों के अभिभावकों की प्रत्येक तीन पर ग्राम शिक्षा समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे। इस कार्य में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी रहेंगे।
विज्ञापन

घुघली में स्थित परिषदीय विद्यालयों में डी एवं ई-ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। वहां पर आप सभी एआरपी विद्यालय का पर्यवेक्षण करते हुए अधिगम स्तर को सुधारेंगे। एक एआरपी को तीन-तीन विद्यालयों का आवंटन किया गया है। एआरपी, पारसनाथ, परमानंद विश्वकर्मा, रवि शंकर शुक्ला, संतोष चौधरी, दिनेश कुमार को प्राथमिक विद्यालय पौहरिया, जोगिया, खण्डेसर मिर्जापुर पकड़ी, नेवुईया, बारीगांव-।।, विश्वनाथपुर, बनहवा टोला, हेगई टोला, लक्ष्मीपुर शिवाला, हरपुर महंथ, पतालकुई, परसौनी बुजुर्ग, बिरैची में शिक्षण व्यवस्था दुरूस्त करने की जिम्मेदारी मिली है। प्रत्येक एआरपी को तीन तीन स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा की ग्रेडिंग बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। ई औ डी ग्रेडिंग वाले स्कूलों में बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। एआरपी को ग्रेडिंग में सुधार कराने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed