फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis on effectively taking the party's policies to the booth level

Maharajganj News: पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर

Wed, 06 May 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on effectively taking the party's policies to the booth level
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर भाजपा कार्यलाय में की गई बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी रमेश सिंह रहे, जबकि जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ हुई, जिसमें प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अभियान के जरिए पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यप्रणाली को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता केवल चुनावी योद्धा ही नहीं, बल्कि समाज के मार्गदर्शक भी होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी। सोशल मीडिया और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण भी अभियान का हिस्सा रहेगा, जिससे योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान की सफलता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित होगा। बैठक में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed