फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis given on strengthening the women beat system

Maharajganj News: महिला बीट प्रणाली को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Emphasis given on strengthening the women beat system
महराजगंज। जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बैठक की। तथागत सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी थानों की महिला बीट सिपाहियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला सिपाहियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया और क्षेत्र में अपराधों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित सभी योजनाओं और कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। महिला सिपाहियों को अपने बीट क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के साथ नियमित संवाद स्थापित करने, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने, और अपराध पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सिपाहियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करें और महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव लाएं। मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा के प्रयासों को और मजबूत करने की दिशा में पुलिस विभाग की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed