फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Embezzlement of 11.20 lakh at Thuthibari Post Office; FIR registered against the then Sub-Postmaster.

Maharajganj News: ठूठीबारी डाकघर में 11.20 लाख रुपये का गबन, तत्कालीन उपडाकपाल पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of 11.20 lakh at Thuthibari Post Office; FIR registered against the then Sub-Postmaster.
विभागीय जांच में गबन की हुई पुष्टि, डाक निरीक्षक उपमंडल बसंत कुमार की तहरीर पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। ठूठीबारी उपडाकघर में सरकारी धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। डाक विभाग की शिकायत पर थाना ठूठीबारी में तत्कालीन उपडाकपाल भोलानाथ चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 11,20,274 रुपये की सरकारी धनराशि का गबन किया।

जानकारी के अनुसार, भोलानाथ चौधरी 16 दिसंबर 2021 से 2 जुलाई 2024 तक उपडाकपाल, उपडाकघर ठूठीबारी के पद पर कार्यरत थे। तीन जुलाई 2024 को डाक निरीक्षक महराजगंज उपमंडल द्वारा उपडाकघर ठूठीबारी का नकदी सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान 10,98,306 रुपये की धनराशि उपलब्ध नहीं पाई गई। जांच के समय संबंधित अधिकारी उक्त धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, वाउचर अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन


विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि 20 फरवरी 2023 तथा 13 अप्रैल 2023 को पीएलआई (डाक जीवन बीमा) एवं आरपीएलआई (ग्रामीण डाक जीवन बीमा) प्रीमियम की क्रमशः 19,540 रुपये और 2,428 रुपये की राशि मैकैमिश प्रणाली में जमा दिखाई गई लेकिन उसे सरकारी लेख में दर्ज नहीं किया गया। इस प्रकार कुल 11,20,274 रुपये के गबन की पुष्टि विभागीय जांच में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डाक निरीक्षक उपमंडल बसंत कुमार की ओर से थाना ठूठीबारी में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भोलानाथ चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed