फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity workers on strike, administration guards at sub-stations

Maharajganj News: हड़ताल पर बिजली कर्मी, उपकेंद्रों पर प्रशासन का पहरा

Thu, 16 Mar 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 16 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers on strike, administration guards at sub-stations
कुछ अभियंताओं ने सीयूजी नंबर किया बंद, 16 मार्च की रात 10 बजे से सभी कार्य बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन

महराजगंज। बिजली निगम के कर्मियों के हड़ताल को देखते हुए व्यवस्था ठीक रखने के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। विद्युत उपकेंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों ने उपकेंद्रों का भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को शहर में बैकुंठपुर पावरहाउस पर सभी कर्मी धरने पर बैठे रहे।
कर्मियों से बातचीत करने अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह पहुंचे। सभी कर्मियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आक्रोश का इजहार किया। कुछ अभियंताओं ने सीयूजी नंबर बंद कर लिया है। जिले सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक उपेंद्रनाथ चौरसिया ने कहा कि 14 सूत्री मांग पर समझौता हुआ था, लेकिन उसपर अमल नहीं किया जा रहा है। 102 दिन बीतने के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं। कर्मचारियों के हित पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आम जनता को तकलीफ न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बिजली कर्मियों के समस्याओं के प्रति उपेक्षात्मक रवैये के कारण पूरे प्रदेश के बिजली कर्मी संघर्ष के रास्ते पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि शीर्ष प्रबंधन 14 सूत्री समझौते का क्रियान्वयन नहीं करती है तो 16 मार्च की रात 10 बजे के बाद सभी प्रकार के कार्यों का बहिष्कार कर 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल होगी। शांतिपूर्ण आंदोलन पर किसी भी बिजली कर्मी का उत्पीड़न किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान आलोक रंजन गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, पुष्कर उपाध्याय, छेदी प्रसाद, पीएन मौर्या, आलोक कुमार, मृणाल सिंह, सुरेश सिंह, जुबैर खान, बृजभान लाल, देवेन्द्र वर्मा, दीपक सिंह, अशोक पासवान, छेदी, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

विद्युत व्यवस्था को बेहतर रखने की दिशा में हो प्रयास
महराजगंज। मांगों के समर्थन में बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। उपकेंद्रों पर तैनात किए गए कर्मी व बिजली निगम के अधिकारी विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें। पुलिस विभाग के लोग भी सुरक्षा के दृष्टि से अपनी तैयारियों को पूरा रखें। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस व बिजली निगम से जुड़े लोगों के साथ बैठक करते हुए कहीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि वे विद्युत उपकेंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध करें। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से कहा कि छोटी-मोटी समस्या से निपटने के लिए वे भी अपने स्तर से तैयारी रखें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक रवि राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


सभी उपकेंद्रों पर मजिस्ट्रेट व राजस्व कर्मी तैनात
जिला प्रशासन की ओर से बिजली कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए सभी विद्युत उपकेंद्रों व कार्यशाला केंद्रों पर 42 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उनके सहयोग में दो-दो राजस्व कर्मी भी लगाए गए हैं। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के उत्पन्न होने पर नियंत्रण कक्ष में तैनात डिप्टी कलेक्टर व अपर उप जिला मजिस्ट्रेट को जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed