{"_id":"6885301c5093464ad20bae32","slug":"electricity-is-giving-a-shock-from-home-to-market-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155658-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर से बाजार तक बिजली दे रही ‘झटका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर से बाजार तक बिजली दे रही ‘झटका’
Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। बिजली कटने का शेड्यूल तय नहीं है। एसी का कंप्रेशर सक्रिय होते ही बिजली गुल हो जाती है। इससे कारोबारी तो परेशान हैं ही आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
नींद पूरी नहीं होने से सिरदर्द की समस्या के साथ ही बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करने में भी देर हो जा रही है। सबसे अधिक समस्या बीमार बुजुर्गों को हो रही है। शहर में शनिवार को सुबह से शाम तक 17 से 18 बार बिजली गुल हो गई।
थोड़े-थोड़े अंतराल पर बिजली आती जाती रही। ऐसे में उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक समस्या होटल व अस्पताल संचालकों को हैं, क्योंकि जनरेटर स्टार्ट व बंद करने में तेल की खपत होने से जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन
यही हाल जिला अस्पताल में भी है। दुकानों में रखा कोल्ड ड्रिंक भी ठंडा नहीं हो पा रहा है। इससे दुकानदारों का नुकसान भी हो रहा है। फरेंदा रोड पर कारोबारी दयानंद ने बताया कि बिजली ठीक से नहीं मिलने के कारण कोल्ड ड्रिंक ठंडा नहीं हो रहा है। इंदिरानगर, सिविल लाइंस, सदर ब्लॉक के पास, शास्त्री नगर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही। रात में सबसे अधिक समस्या यह है कि पंखा धीरे चल रहा है। रात में एसी चलने के कारण वोल्टेज कम हो जा रहा है।
शास्त्री नगर के अमित वर्मा कहते हैं कि बिजली आपूर्ति की हालत यह है कि एसी का कंप्रेशर शुरू होते ही बिजली कट जाती है। विस्मिल नगर की दिव्या ने बताया कि रात में बिजली आपूर्ति ठीक नहीं रहने के कारण नींद पूरी नहीं हो रही है। सुबह बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार करने में देरी हो रही है। विस्मिल नगर के नरेंद्र ने बताया कि नींद पूरी नहीं होने के कारण सिर में दर्द हो रहा है। अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लिया। दवा लेने के बाद कुछ आराम मिला है।