फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity in the city from night to night

आंधी से शहर में पूरी रात गुल रही बिजली

Tue, 01 May 2018 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 01 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity in the city from night to night
आंधी से शहर में पूरी रात गुल रही बिजली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। रविवार की रात जिले में आई तेज आंधी से शहर की बिजली पूरी रात बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। सुबह पानी के लिए नगर क्षेत्र के 25 वार्डों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। रात में शादी वाले घरों में ज्यादा परेशानी हुई। तेज आंधी में पंडाल उजड़ गए और शादी में आए मेहमानों को इधर - उधर जाकर शरण लेना पड़ा। तमाम दुकानों के बोर्ड उजड़ गए। वहीं कुछ व्यापारियों के बाहर रखे सामान भी तेज आंधी में उड़ गए। क्रय केंद्र पर बाहर रखा गेहूं भी भीग गया।  
विज्ञापन


रविवार को रात में आई तेज आंधी से कलेक्ट्रेट के पास सरकार की उपलब्धियां लिखा होर्डिंग टूट कर गिर गया। एआरटीओ कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं के टिन शेड उजड़ गए। कई व्यापारियों के दुकानों के बाहर रखे सामन भी उड़ गए। इससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ बिजली की चमक से लोग परेशान हो गए। रात में बिजली नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभी 25 वार्डों में बिजली नहीं रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह परेशानी सुबह तब और बढ़ गई जब बिजली न रहने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। लोगों के पानी के संकट के सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे जब बिजली आई तब लोगों को राहत मिली। रात में बिजली न रहने से तमाम लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। लोहिया नगर के गणेश श्रीवास्तव का कहना था कि रात में बिजली नहीं रही। इससे मोबाइल चार्ज नहीं हो पाया। सुबह पानी के लिए दिक्कत हुई। सुबह बिजली आने पर पानी आया तब टंकी भरा गया।  गेहूं क्रय केंद्र पर बाहर रखा गेहूं भी भीग गया। जिसे सुबह मजदूर सुखाते हुए नजर आए। पनियरा गेहूं क्रय केंद्र पर बाहर रखा गेहूं का बोरा भीग गया था। केंद्र पर मजदूर सुबह गेहूं खराब होने से बचाने की कवायद में जुटे थे। यूपी स्टेट एग्रो सिसवा बाजार स्थित गोदाम में बाहर रखा गेहूं भी भीग गया। सोमवार को सुबह मजदूर गेहूं बचाने की जद्दोजहद करते नजर आए।   मौसम विज्ञानी केशव पांडेय ने बताया कि रविवार की रात 13 एमएम बारिश हुई है। मौसम कुछ दिन सामान्य रहने की संभावना है। किसानों को मौसम के मिजाज को देखते हुए सजग रहने की जरूरत है। इधर दो दिन सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।  अधिशासी अभियंता विद्युत संघ प्रिय गौतम ने बताया कि जहां भी पोल गिरे हुए हैं। वहां पोल ठीक कराने के बाद जल्द विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा।  अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की रात लगभग 11 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के कई बिजली के पोल गिर गए। पेड़ टूट कर गिर गए। समारोह के पांडाल आदि उड़ कर इधर-उधर हो गए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के वक्त आसमान में काली घटा छा गई। पहले तेज आंधी आई और फिर मूसलाधार बरसात हुई।  गजरही के तुलसी प्रसाद ने बताया उनके घर बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। बाराती भोजन नहीं कर पाए भोजन बर्बाद हो गया। विवाह संस्कार देर रात शुरू हो पाया। हाइडिल के कर्मचारी राजेश सिंह के मुताबिक बरवा कला फीडर के चडलहा गांव के रेहरा टोला के पास दो, अड्डा फीडर के रामनगर के पोखरहवा टोला के पास दो और अड्डा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक बिजली का पोल गिर गया। इसके अलावा क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed