फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electrical branch became winner in volleyball

Maharajganj News: वॉलीबाल में इलेक्ट्रिकल ब्रांच बना विजेता

Wed, 19 Feb 2025 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Electrical branch became winner in volleyball
महराजगंज। एमएमआईटी पॉलिटेक्निक महराजगंज में दो दिवसीय आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन हुआ। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल कूद समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष ,इलेक्ट्रॉनिक्स सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

खेल कूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में आलोक कुमार ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे दिन के खेलों में डिस्कस थ्रो, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ और ऊंची कूद प्रतियोगिता हुई। इससे पहले, वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल में इलेक्ट्रिकल ब्रांच ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। जबकि बैडमिंटन सिंगल्स में इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, फील्ड और ट्रैक इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब सीएससी ब्रांच के प्रिंस यादव (छात्र वर्ग) एवं मुस्कान विश्वकर्मा (छात्रा वर्ग) ने अपने नाम किया। समारोह के समापन के दौरान विजेता 100 छात्र-छात्राओं को नोडल प्रधानाचार्य दिनेश कुमार की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी देश दीपक सिंह, क्रीड़ा प्रभारी सत्यम त्रिपाठी, संजीव कुशवाहा, सूर्य प्रताप यादव, डॉ. राशिद अली, विनय कुमार, मनीष कुमार वर्मा, सुशील कुमार, विनायक सिंह, जयप्रकाश भारती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed