फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electric buses will run in Nepal with the help of India

भारत के सहयोग से नेपाल में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sun, 08 Aug 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will run in Nepal with the help of India
भारत के सहयोग से नेपाल में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

महराजगंज। सुंदर यातायात ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय कॉसिस ई-मोबिलिटी कंपनी के बीच नेपाल में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का समझौता हुआ है। समझौते के अनुसार कॉसिस इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति करेगी और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। जबकि सुंदर ट्रांसपोर्ट संचालन संभालेगा।
समझौते पर सुंदर ट्रेडर्स के अध्यक्ष भेसवाहदुर थापा और कॉसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार पंगा ने हस्ताक्षर किया है। भारतीय सीमा से सटे महानगर और नेपाल के प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसें के संचालन के समझौते के तहत दो साल में 500 वाहनों का संचालन किया जाएगा। एक साल के अंदर नेपाली ब्रांड की इलेक्ट्रिक बसें बाजार में उतारी जाएंगी। कॉसिस जर्मनी से लैस यूरा बसों की आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष भेसवाहदुर थापा ने बताया कि उपकरणों की भुगतान अवधि 8 वर्ष होगी और गारंटी नेपाल सरकार या वित्तीय संस्थान की ओर से दी जाएगी। समझौते के 60 दिनों के भीतर 20 बसें नेपाल पहुंचेंगी। कॉसिस ई-मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार पंगा ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की असेंबली के लिए नेपाल में निवेश किया है। क्योंकि हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को कम कर घाटे को कम करेगी। मानव स्वास्थ्य पर पर्यावरण प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभावों को कम करेंगे और स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। बसें पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। दूसरे चरण में कंपनी का लक्ष्य मोतीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 25 बीघा जमीन लेकर इलेक्ट्रिक कारों को असेंबल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed