फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   election complete for pradhan sangh

रामप्रताप अध्यक्ष व देवनंदन त्रिपाठी महामंत्री चुने गए

Sun, 01 Aug 2021 08:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
election complete for pradhan sangh
रामप्रताप अध्यक्ष व देवनंदन त्रिपाठी महामंत्री चुने गए
विज्ञापन

- हंगामे के बीच प्रधान संघ का निर्वाचन निर्विरोध हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के निर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। जिसमें संगठन के चुनाव पर चर्चा किया गया तो चुनाव को लेकर सर्वसम्मति बनाने को लेकर हंगामा होने लगा। काफी देर के बाद बाद सभी सदस्यों बीच सामंजस्य बनने के बाद निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव घनश्याम चौधरी की निगरानी में हुआ। जिसमें रामप्रताप यादव को अध्यक्ष, विनोद गुप्ता को उपाध्यक्ष, देवनंदन त्रिपाठी महामंत्री, लालदेव यादव संगठन मंत्री, महेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, घनश्याम चौधरी को संरक्षक चुना गया। इसके साथ ही मनोज उर्फ चंदन, दिनेश कुमार, सर्वदानंद मिश्र, प्रमोद चौधरी, हजरत, रामजतन गुप्ता, सहाबुददीन, चरन सिंह, विनोद चौधरी, अरविंद यादव, पारस, धनंजय यादव, इंद्रजीत व दिनेश यादव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि प्रधान संघ के सभी सदस्यों का ख्याल रखना सर्वोपरि है। किसी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बेचन निषाद, नरेंद्र यादव, अशोक चौरसिया, नीरज जायसवाल, उपेंद्र सहानी, मनोज कुमार, जावेंद आलम, नारद मुनि, बबलू गुप्ता, गिरिजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed