फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elected office bearers of the Bar Association were sworn in.

Maharajganj News: बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

Thu, 05 Feb 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Elected office bearers of the Bar Association were sworn in.
निचलौल। तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सम्पन्न हो गया। बार एसोशिएसन के निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अमन दीप और मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनरेश लाल श्रीवास्तव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

न्यायधीश ने कहा कि यहां का बार बहुत ही सहयोगी रहा है। हमेशा वादकारियों के हित को उठाता रहा है। इससे न्याय करने में सहजता रही है। महामंत्री मनोज कुमार राय ने कहा कि अधिवक्ता भाईयों के हितों की रक्षा की जाएगी। वादकारियों को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, अध्यक्ष यादवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गजेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन गोपाल कुमार ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद विश्वकर्मा, विजय तिवारी, नवीन मिश्रा, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed