{"_id":"6a88b12a6d86d32163070193","slug":"elderly-woman-suffers-burns-in-fire-caused-by-gas-cylinder-relative-also-injured-while-trying-to-save-her-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183672-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस सिलेंडर से लगी आग में वृद्धा झुलसी, बचाने में रिश्तेदार भी हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस सिलेंडर से लगी आग में वृद्धा झुलसी, बचाने में रिश्तेदार भी हुई घायल
विज्ञापन
नगर पंचायत निचलौल के हिंदी मोहल्ले में शादी की तैयारियों के दौरान हुआ हादसा
चूल्हे से पाइप निकलने के अचानक लगी आग
निचलौल। स्थानीय नगर पंचायत के हिंदी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर शादी की तैयारियों के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में रिश्तेदारी में आई एक अन्य महिला भी छत की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। दोनों घायलों को आनन-फानन में निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हिंदी मोहल्ला निवासी बोदीन अंसारी के घर में 24 अगस्त को शादी होनी है। शुक्रवार को घर में तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों समेत मेहमानों की भीड़ जुटी थी। दोपहर करीब साढ़े चार बजे प्रथम तल पर व्यंजन बनाए जा रहे थे। इसी दौरान चूल्हे से गैस पाइप निकल जाने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर छत पर मौजूद लोग जान बचाकर नीचे उतर गए।
इस दौरान घर की बुजुर्ग महिला नजरुन निशा (70) आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में रिश्तेदारी में आईं तरनुम निशा (35) पत्नी सोनू, निवासी भुजौली, थाना खड्डा, जिला कुशीनगर छत की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
परिजन दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि नजरुन निशा आग से बुरी तरह झुलसी हैं, जबकि तरनुम निशा के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।