फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly woman molested, FIR lodged after two days

Maharajganj News: बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

Fri, 05 Dec 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman molested, FIR lodged after two days
दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के कारण है आपसी तनाव
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वारदात के बाद दो दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश हुई लेकिन पीड़िता के न मानने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। गांव में चर्चा है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि एक दिसंबर की शाम करीब चार बजे वह किसी जरूरी काम से घर के बाहर गई थीं। इसी दौरान गांव के ही प्रमोद सिंह ने उसे रास्ते में रोककर पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद है। कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, पुरानी रंजिश के कारण आपसी तनाव बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रंजिश को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति पैदा हो गई है। शुरुआत में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन जब बात नहीं बनी तो पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रमोद सिंह के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed