{"_id":"6af62927adabb04f0d09f598","slug":"immersion-of-idols-took-place-in-a-peaceful-atmosphere-maharajganj-news-c-206-1-mhg1020-189091-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माता लक्ष्मी को नम आंखों से दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माता लक्ष्मी को नम आंखों से दी गई विदाई
विज्ञापन
सिसवा बाजार। नगर में स्थापित मां लक्ष्मी, श्रीगणेश व काली माता की मूर्ति को बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से देर रात नगर के बीजापार स्थित नारायणी खेखड़ा घाट में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान नगर की युवतियों व महिलाओं ने माता की पालकी को खींचकर नगर भ्रमण कराया।
नगर में स्थापित की गई मां लक्ष्मी,श्री गणेश व काली माता की मूर्तियों को समितियों द्वारा परंपरागत तरीके से इस्टेट परिसर में लाया गया। जहां इस्टेट परिवार द्वारा पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबरों के आधार पर क्रमबद्ध किया गया। उसके बाद गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण के उपरांत देर रात बीजापार स्थित खेखड़ा घाट में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विसर्जित की गई।
मां लक्ष्मी के मनमोहक पालकी को नगर की युवतियों व महिलाओं ने विदाई गीतों पर नम आंखों से खींचकर नगर भ्रमण कराया। जिसे देख लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने व शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन यात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस के जवान नगर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी, सीओ रविंद्र सिंह, तहसीलदार अमित सिंह, थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा व चौकी प्रभारी सिसवा दिव्य प्रकाश मौर्या सहित 8 थाने के प्रभारी निरीक्षक, पांच इंस्पेक्टर, दो साइबर थाने के इंस्पेक्टर, 25 उप निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी, पांच महिला उपनिरीक्षक, 30 हेड कांस्टेबल, 111 कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, 10 ट्रैफिक पुलिस, दो फायर ब्रिगेड के साथ-साथ 1 प्लाटून पीएसी बल के जवान तैनात रहे।