फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly scooter rider dies after being hit by a bike

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

Tue, 17 Feb 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly scooter rider dies after being hit by a bike
घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर लगी भीड़ । 
महराजगंज। पनियरा-परतावल मार्ग पर बभनौली गांव के पास स्थित तिराहे पर सोमवार की शाम पांच बजे स्कूटी और बाइक में टक्कर में महिला व बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल दो को एम्बुलेंस से पीएचसी पनियरा लाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने स्कूटी सवार मारकंडेय प्रसाद को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। जबकि महिला व बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। मारकंडेय बेटी और नातिन को स्कूटी से घर ला रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहम्मदा निवासी मारकंडेय प्रसाद (60) पनियरा के ग्राम पंचायत रानीपुर में बेटी रीतू की ससुराल आए थे। वहां से स्कूटी से रीतू व उसकी बच्ची के साथ अपने घर मोहम्मदा आ रहे थे। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। इसी बीच बभनौली स्थित तिराहे के पास ग्राम पंचायत बैजूडेहरा निवासी सूरज (25) के बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई। दुर्घटना में चारों घायल हो गए। दुर्घटना के मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को पीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व उसकी बच्ची को एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। पीएचसी पर डॉक्टरों ने मारकंडेय प्रसाद को मृत घोषित कर दिया और घायल सूरज की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मारकंडेय प्रसाद के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed