फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly people are suffering due to increasing cold, number of patients is increasing

Maharajganj News: बढ़ती सर्दी से बुजुर्गों का फूल रहा दम, बढ़ रहे मरीज

Thu, 27 Nov 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly people are suffering due to increasing cold, number of patients is increasing
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।
महराजगंज। सुबह व शाम को ठंड और दिन में धूप के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव के कारण सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। बुधवार सांस की समस्या लेकर ओपीडी में 27 रोगी पहुंचे, इन्हें दम फूलने की शिकायत थी। इनमें 18 बुजुर्ग ऐसे थे जो सांस के पुराने रोगी थे और नियमित परहेज व दवा का सेवन कर रहे थे। दम फूलने से ऐसे बुजुर्गों को भी चलने-फिरने में परेशानी रही थी। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट देखकर दवा और जरूरी सलाह दी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 413 रोगियों का उपचार किया गया। सर्दी, खांसी, बुखार के सर्वाधिक मरीज पाए गए। सांस फूलने की समस्या के साथ नए मरीज भी ओपीडी पहुंचे थे। डाॅ. पवन कुमार ने उनकी जांच रिपोर्ट देखकर दवा व एहतियात बरतने का परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड व वायु गुणवत्ता दोनों के प्रभाव से दम फूलने की समस्या हो रही है। इसलिए बुजुर्ग व जिनका इम्युनिटी कमजोर है वह तेजी से चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल की भाषा में इसे सीओपीडी कहा जाता है। यह अक्सर सर्दी व वायु प्रदूषण के कारण होता है।
विज्ञापन

सीओपीडी से सर्वाधिक परेशानी पुराने रोगियों को होती है। सर्दी के प्रति लापरवाही बरतने से यह समस्या बढ़ जाती है। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि बुजुर्ग अपनी दिनचर्या में बदलाव न करके इस रोग की चपेट में आ रहे हैं। मौसम को देखते हुए अलसुबह उठकर टहलने के अलावा व्यायाम करते हैं तो समय परिवर्तित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही व्यायाम करते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। ऐसा करने के साथ ही सांस के रोगी नियमित दवा लेते रहें। सांस की परेशानी के साथ ही खांसी व गले में खराश की समस्या को हल्के में न लें क्योंकि हवा में नमी व धूल के कण बढ़ने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed