{"_id":"6ab2ecf9678220285f083e74","slug":"elderly-man-struck-by-bike-while-crossing-the-road-in-serious-condition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185686-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में परतावल कस्बा निवासी गुलमोहम्मद (65 वर्ष) पुत्र चौकड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया।
जानकारी के अनुसार, परतावल कस्बा निवासी गुल मोहम्मद मंगलवार को परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज की ओर से परतावल की तरफ आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल गुल मोहम्मद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं इस बाबत एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।