फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man injured in bike collision dies

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

Thu, 11 Dec 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in bike collision dies
ठूठीबारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी के पास बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल बिकाऊ (70) की इलाज के लिए गोरखपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा भागाटार निवासी बिकाऊ रौनियार (70) ठूठीबारी थानाक्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी में सड़क किनारे मकान बनाकर रहते थे। सोमवार की शाम 7 बजे अपने मकान से सड़क पार कर पड़ोसी के घर टीवी देखने जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान ठूठीबारी से बरगदवा की तरफ जा रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिवार में तीन पुत्र विनोद, दिनेश, सुरेश और तीन पुत्रियां हैं। बिकाऊ की अचानक मौत से पत्नी कमलावती सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ठूठीबारी महेंद्र मिश्रा का कहना है शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed