फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man dies after being hit by a high-speed bike

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Thu, 04 Jun 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a high-speed bike
खाना खाकर अपने दूसरे घर पर सोने जा रहे थे बुजुर्ग
विज्ञापन

सिंदुरिया क्षेत्र में कसमरिया गांव का मामला
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक के साथ मौके से भाग गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुखार मच गई।
जानकारी के अनुसार, कसमरिया गांव निवासी खुशिहाल वर्मा (65) मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपने दूसरे मकान पर सोने के लिए पैदल जा रहे थे। रात करीब सवा आठ बजे वह झनझनपुर-सिंदुरिया मार्ग पर गांव के संपर्क मार्ग के समीप पहुंचे ही थे कि सिंदुरिया की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। खुशिहाल अपने पीछे पत्नी लीलावती देवी, तीन पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी करके परिवार का पालन करते थे खुशिहाल
कसमरिया गांव के खुशिहाल वर्मा उम्र के इस पड़ाव पर भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। खुशिहाल की सड़क हादसे में हुई मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, खुशिहाल वर्मा बेहद मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार को संभाला। उनके तीन बेटे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। इसके बावजूद खुशिहाल हाथ पर हाथ रखकर बैठने वालों में नहीं थे। वह रोज की तरह मेहनत कर परिवार की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करते रहते थे। खुशिहाल की मौत से सबसे ज्यादा बुरा हाल उनकी पत्नी का है। पति के अचानक चले जाने से वह बार-बार बेसुध हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed